Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ का कहर: बिहार के आठ जिलों में 16 लाख लोग प्रभावित, भागलपुर के रिंगबांध पर मंडरा रहा खतरा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बाढ़ का कहर: बिहार के आठ जिलों में 16 लाख लोग प्रभावित, भागलपुर के रिंगबांध पर मंडरा रहा खतरा

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाढ़ का कहर: बिहार के आठ जिलों में 16 लाख लोग प्रभावित, भागलपुर के रिंगबांध पर मंडरा रहा खतरा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पटना/बेगूसराय/भागलपुर। बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के आठ जिलों — पटना, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार समेत अन्य क्षेत्रों में करीब 16 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। गंगा के उफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए सैकड़ों नावों का परिचालन, सामुदायिक रसोई का संचालन और पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

     

    रविवार शाम से कई जिलों में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है, लेकिन पानी घटने के बावजूद बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। गांवों में अब भी पानी भरा है, जिससे लोगों के घर, खेत और पशुधन प्रभावित हो रहे हैं।

    भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़ने से इस्माइलपुर बिंदटोली रिंगबांध पर संकट गहरा गया है। रिंगबांध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच कटाव शुरू हो चुका है, जिससे तटबंध टूटने का खतरा बढ़ गया है। गंगरा और गोपालपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की जद में आ सकते हैं। पिछले साल भी इसी स्थान पर तटबंध टूटने से दर्जनों गांवों में पानी भर गया था।

     

    स्थिति यह संकेत देती है कि यदि कटाव पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बड़ी संख्या में जनजीवन और कृषि भूमि बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

    बाढ़ का कहर: बिहार के आठ जिलों में 16 लाख लोग प्रभावित भागलपुर के रिंगबांध पर मंडरा रहा खतरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाढ़े 12 करोड़ की लागत से होगा चक्रधरपुर के रानी तालाब का सौंदर्यीकरण
    Next Article मतदाता सूची में संशोधन व ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.