दिल्ली स्थित झारखंड भवन में पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दिल्ली/जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और अलग राज्य की मांग को लेकर प्राण देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि निर्मल महतो केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आत्मसम्मान और संघर्ष की पहचान हैं। उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन खड़ा किया, वह आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक ने यह भी कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।


