उपायुक्त की अध्यक्षता में उद्योग विभाग, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं/कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों के संदर्भ में जानकारी ली एवं इसमें इसमें तेजी लाने व बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिवार के हित में चल रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा श्रमिको को जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने जिले के विभिन्न ढाबों, होटलों, प्रतिष्ठानों आदि में औचक छापेमारी कर बाल मजदूरी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बाल मजदूरी नहीं होने पाएं, इसे सुनिश्चित करें।
वहीं उपायुक्त ने नियोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा करते हुए जिला नियोजनालय में निबंधित युवाओं की संख्या, रोजगार मेला का आयोजन, स्थानीय को रोजगार, लाइब्रेरी फैसिलिटी, कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग की समीक्षा की। बताया गया कि माह जुलाई में 394 बेरोजगार युवा निबंधित हुए हैं। उन्होंने रोजगार मेला आयोजन करने का निर्देश दिया। वहीं कौशल विकास केंद्र के द्वारा जॉब फेयर की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा पीएमईजीपी, पीएमफएमई के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पीएमएफएमई के तहत विगत बैठक से अब तक प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर वर्क करें ताकि योग्य लाभुकों को रोजगार से जोड़ा जा सके। वहीं उन्होंने नए इनोवेटिव कार्यों का डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया ताकि अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके। इसके अलावा उन्होंने बैठक के क्रम में अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक श्री डी के मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग श्री दास कुमार एक्का, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ईओडीबी प्रबंधक श्री प्रहलाद कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

