Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचडीएफसी बैंक और अन्य बैंकों के ग्राहकों को कॉल कर उनके कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देकर साईबर अपराध करने वाले शातिर गिरफ्तार, गया जेल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एचडीएफसी बैंक और अन्य बैंकों के ग्राहकों को कॉल कर उनके कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देकर साईबर अपराध करने वाले शातिर गिरफ्तार, गया जेल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एचडीएफसी बैंक और अन्य बैंकों के ग्राहकों को कॉल कर उनके कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देने वाले शातिर साईबर अपराधी गिरफ्तार, गया जेल

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले की साइबर क्राइम पर लगातार कड़ी कार्रवाई के तहत जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कशियाटांड़ के पास स्थित एक स्कूल भवन के समीप छापेमारी कर एक सक्रिय साइबर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    यह कार्रवाई पु.नि. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु.अ.नि. बिनोद सिंह, स.अ.नि. स्टेनली हेम्ब्रम समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अंजाम दी। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधी की पहचान मनोज मंडल (उम्र 40 वर्ष, पिता – दारोगी मंडल) के रूप में हुई है, जो कशियाटांड़ गांव का ही निवासी है। मनोज के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनमें 3 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, 1 पैन कार्ड और 1 आधार कार्ड शामिल हैं।

    मनोज मंडल HDFC बैंक और अन्य बैंकों के ग्राहकों को कॉल कर उनके कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देता था और फिर उन्हें स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता था। इसके माध्यम से वह उनकी बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।

    गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 54/25, दिनांक 05.08.2025 को BNS 2023, IT ACT 2023 एवं TELECOMMUNICATIONS ACT की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मनोज मंडल पूर्व में भी साइबर थाना कांड संख्या 21/19 में आरोपित रह चुका है। उसका मुख्य कार्यक्षेत्र बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा रहा है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन को नाला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ता सोहेल खान ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
    Next Article बाघाशोला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशुल हक ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.