जन सत्याग्रह संस्था की पहल पर सरायकेला-कांड्रा मेन रोड की मरम्मत शुरू, मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को दिया धन्यवाद

राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला-खरसावां। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह द्वारा 23 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को सरायकेला-कांड्रा मेन रोड की जर्जर स्थिति से अवगत कराने के बाद प्रशासन द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री और उपायुक्त को धन्यवाद दिया है।

