आगामी त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

आगामी रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम जैसे धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

