Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। छोटा हनुमान मंदिर के पास महाकाल ट्रेडर्स के मालिक और चावल व्यापारी अमित सिंह के साथ कुछ युवकों ने बीच सड़क पर विवाद करते हुए मारपीट की और उनके हाथ की अंगूठी व गले से सोने की चेन लूट ली।

    पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि आरोपित युवक सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी किए हुए थे। जब उन्हें हटाने को कहा गया, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए और विरोध करने पर हमला कर दिया। पीड़ित ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    बताया जा रहा है कि आरोपित युवक हलूदबानी क्षेत्र के निवासी हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि परसुडीह पुलिस इस घटना पर कब तक कार्रवाई करती है या फिर यह भी एक और अनसुलझी शिकायत बनकर रह जाएगी।

    जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में चाय पर चर्चा ग्रुप ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    Next Article छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.