- गोलमुरी में चाय पर चर्चा ग्रुप ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित सुधीर चाय दुकान के पास चाय पर चर्चा ग्रुप द्वारा बुधवार सुबह आदिवासियों के महानायक एवं जननेता दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि गुरुजी सिर्फ एक दल के नेता नहीं, बल्कि सच्चे जननेता थे। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और प्रभावशाली नेतृत्व उन्हें जनप्रिय बनाता था। उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में दिनेश कुमार, प्रोबीर चटर्जी राणा, हरे राम यादव, अभिषेक कुमार, वसीम खान, कुमार आशुतोष, सुरा बिरुली, उपेंद्र बानरा, मनीष बानरा, रवि स्वाइयां, राम मिश्रा, सूरज कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, काजू शांडिल्य, साकेत कुमार, पंकज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

