संजुक्ता सेवा निकेतन ने भारत सेवाश्रम संघ विद्यालय में बांटे स्कूल बैग और वस्त्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता

बड़बिल (ओडिशा)। बड़बिल तहसील से सटे झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत टाटीबा स्थित भारत सेवा संघ द्वारा संचालित विद्यालय में बुधवार को संजुक्ता सेवा निकेतन की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले 100 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग और चॉकलेट का वितरण किया।

इसके साथ ही विद्यालय के समीप स्थित बिरहोर बस्ती में छोटे बच्चों के लिए वस्त्र वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत गाकर की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

आपको बता दें कि भारत सेवा संघ
ने बिरहोर आदिम जनजाति के बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से यह विद्यालय स्थापित किया है, जहां वर्षों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर संजुक्ता सेवा निकेतन की अध्यक्ष संजुक्ता चटर्जी आचार्या, संगठन के सदस्य उमेश, समाजसेवी और भूतपूर्व शिक्षक केसरी प्रसाद तिवारी, विद्यालय शिक्षक संतोष कुमार प्रधान, अशोक कुमार साहु, रोहित गोप, सुचित्रा कारूवा और बौदना बिरहोर उपस्थित थे।

