“दिशोम गुरु” शिबू सोरेन के निधन पर दिनेश कुमार ने जताया शोक, कहा- झारखंड की राजनीति के एक युग का हुआ अंत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड आंदोलन के अग्रदूत एवं “दिशोम गुरु” के रूप में विख्यात श्री शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी समाज के महान प्रहरी थे, जिन्होंने जन अधिकारों की

आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है। दिनेश कुमार ने कहा कि उनके निधन से झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


