सोना देवी विश्वविद्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय में आज दिवंगत दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि गुरुजी के निधन से प्रदेश और देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति और राज्यवासियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद, सभी संकाय प्रमुख, सहायक प्राध्यापक और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

