Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में धूमकुडिया भवन को लेकर दो कमेटियों में टकराव की आशंका
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में धूमकुडिया भवन को लेकर दो कमेटियों में टकराव की आशंका

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा में धूमकुडिया भवन को लेकर दो कमेटियों में टकराव की आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। जादूगोड़ा का सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपड़गादीघाट स्थित मां रंकनी धूमकुडिया भवन सह बहुउद्देशीय भवन को मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने कपड़गादीघाट मां रंकनी धूमकुडिया भवन सह बहुउद्देशीय भवन संचालन समिति को चाबी सौंप दी।

    भवन के संचालन को लेकर रोहणी बेड़ा ग्राम प्रधान गिरोस सरदार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से गिरोस सरदार को अध्यक्ष और रामेश्वर सरदार को सचिव चुना गया। वहीं मनोरंजन सिंह (सोहदा) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में वीरेन सरदार, राजेंद्र सिंह, सिंगो सिंह, मोतीलाल सरदार, कालीचरण सिंह, राजू सरदार, अशोक कुमार सिंह, सुखलाल सरदार, निरंजन भूमिज और मनोज सरदार को शामिल किया गया।

    लेकिन कमेटी गठन के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया। मां रंकिनी कपड़गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने इसका विरोध करते हुए जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि भवन की देखरेख की जिम्मेदारी उनकी समिति को सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि “भवन का निर्माण अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की स्वीकृति के बाद आईटीडीए जमशेदपुर द्वारा 2022-23 में कराया गया। हमारी समिति रजिस्टर्ड है और मां रंकिनी मंदिर परिसर के विकास में लगातार योगदान दे रही है।”

    उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि भवन की देखभाल और रखरखाव का दायित्व आधिकारिक रूप से कपड़गादी घाट विकास समिति को दिया जाए, ताकि भवन का उपयोग जनहित में हो और किसी को परेशानी न हो। दो कमेटियों के गठन से टकराव की आशंका बढ़ गई है और लोगों को डर है कि इसका असर भवन और क्षेत्र के विकास पर न पड़े।

    जादूगोड़ा में धूमकुडिया भवन को लेकर दो कमेटियों में टकराव की आशंका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दोहरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल : आशुतोष राय ने औद्योगिक नगर समिति गठन पर उठाए कई मुद्दे
    Next Article अबुवा आवास के घोटाले का कथित आरोपी मुखिया मोहम्मद इस्माइल पर गिरेगी गाज!राष्ट्र संवाद के खबर का असर

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.