जेआरडी टाटा जयंती पर टाटा स्टील की वार्षिक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारत रत्न जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम में वार्षिक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की। मुख्य अतिथि पारुल मंगल ने जेआरडी टाटा की विरासत को प्रेरणादायक बताया।

27 स्कूलों के 270 छात्रों में से फाइनल में 6 स्कूल पहुंचे। विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के कुशाग्र चौधरी व अभ्युदय सिंह विजेता बने। लिटिल फ्लावर स्कूल उपविजेता और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा।

विजेताओं को टाटा स्टील हेलिकॉप्टर में शहर दर्शन का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा मर्लिन फ़िरदौस अंकलेसरिया के नेतृत्व में किया गया।


