खुद को सीडीपीओ बताकर ठगी क्या ईमानदार अधिकारी दुर्गेश नंदनी को बदनाम करने की साजिश?
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गढ़बेरिया प्रखंड में बच्चों के नाम पर खातों में पैसे जमा कराने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मोबाइल नंबर 7294928279 से कॉल करने वाला एक व्यक्ति खुद को प्रखंड का सीडीपीओ बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। जब लोगों ने उससे संपर्क किया तो उसने अपना नाम कमलेश शर्मा बताया और खुद को गढ़बेरिया का सीडीपीओ बताया।
इस मामले में जब असली सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी से पूछा गया तो उन्होंने इस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे दो-चार मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

जानकारों का मानना है कि दुर्गेश नंदनी अपने काम को लेकर बेहद गंभीर और सख्त स्वभाव की अधिकारी हैं। यही कारण है कि गलत कार्यों में लिप्त लोग अक्सर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश करते रहते हैं। लगातार उनके नाम का दुरुपयोग कर ठगी करना यह संकेत देता है कि यह केवल पैसों की ठगी नहीं बल्कि उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है।

प्रशासनिक हलकों में मांग उठी है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच हो, मोबाइल कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। साथ ही, निर्दोष अधिकारी की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

