Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधार संचालक पर मनमानी का आरोप, लोगों को हो रही है परेशानी ,उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
    Breaking News झारखंड

    आधार संचालक पर मनमानी का आरोप, लोगों को हो रही है परेशानी ,उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बागडेहरी/ जामताड़ा: सरकारी नियमानुसार लगभग विभिन्न कार्यों पर आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।आधार के बगैर लोगों को बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है। पर सरकार ने इसके लिए प्रखंड स्तर में आधार पंजीकरण केंद्र भी खुलवाए हैं। पर इन दिनों कुंडहित आधार पंजीकरण केंद्र के संचालक बिपलब दे की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है।बता दें कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दूर दराज से लोग केंद्र में आधार बनाने के लिए आधार सुधार करने के लिए आते हैं।पर आधार संचालक की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।बिक्रमपुर,नगरी,बाबुपुर,काठीजोड़ीया,पाथरचुड़ आदि गांवों के वृंदावन गोराई ,जनता तुरी, आसमीन बीवी, मोहसिन खान ,निजामत खान, मुबारक खान, नंदिनी घोष, सुखदेव पाल ,शुभंकर पाल ,जोगेश्वर मंडल, सज्जाद अली ,नारायण घोष सहित आदि लोगों ने कहा कि कोई प्रखंड क्षेत्र के कोई 20 किलोमीटर तो कोई 15 किलोमीटर दूरी से आधार केंद्र आते हैं।लोगों ने कहा की आधार संचालक बिपलब दे ने लोगों को मंगलवार को आने के लिए कहा था। जिससे लोगों ने आधार केंद्र आए। मालूम हो कि पूरा दिन भर आधार केंद्र बंद रहा।लोग आधार संचालक के आने की प्रखंड मुख्यालय में बैठे टकटकी लगा रहे थे।लोगों का कहना है लोग भूखे प्यासे आधार संचालक के आने का इंतजार किया।वही लोगों ने यह भी कहा कि दिनभर का मजदूरी भी गया और काम भी नहीं हुआ । लोगों ने यह भी कहा कि महीने दो महीने भर से आधार केंद्र का चक्कर काट रहे हैं पर काम नहीं हो रहा है। इस संबंध में लोगों ने उपायुक्त गणेश कुमार से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बताते चलें कुंडहित में आधार केंद्र सप्ताह में 2 दिन ही खुला रहता है। जिसमें लोगों की काफी भीड़ होती है। लोगों ने यह भी मांग किया कि आधार केंद्र प्रतिदिन खुला रहना चाहिए। इस संबंध में आधार संचालक बिपलब दे से संपर्क करने का कोशिश किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया।

    क्या कहते हैं पदाधिकारी: आधार केंद्र अभी प्रतिदिन खोलने का निर्देश दिया गया है।प्रतिदिन खुल भी रहा है।आधार संचालक का हाथ में लग जाने की वजह से वह आया नहीं होगा। इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

    गिरीवर मिंज,बीडीओ, कुंडहित।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल नेता प्रतिपक्ष और सरयू पार्टी अध्यक्ष हो सकते हैं !
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.