Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, प्यादापुर से एक गिरफ्तार
    Breaking News झारखंड

    पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, प्यादापुर से एक गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, प्यादापुर से एक गिरफ्तार

    गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चली विशेष छापेमारी

    726 ग्राम गांजा, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पाकुड़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यादापुर बेलडांगा में अवैध रूप से गांजा भंडारण एवं बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर एल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी दल गठित किया गया। पु.नि. प्रयाग दास (थाना प्रभारी, नगर थाना) की अगुवाई में 25 जुलाई को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें दुलाल रविदास पिता-गांगों रविदास, निवासी- बेलडांगा प्यादापुर के घर पर छापा मारा गया।
    छापेमारी के दौरान घर से कुल 726 ग्राम अवैध गांजा, दो इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन (एक बड़ा, एक छोटा), गांजा पैकिंग हेतु उपयोग होने वाला प्लास्टिक पैकेट (250 ग्राम), तथा ₹2,920 नगद राशि बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या-203/2025 दिनांक 26.07.2025 के तहत धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संभावित अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।छापामारी दल में शामिल अधिकारी व पुलिसकर्मी,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रयाग राज, राहुल गुप्ता,विनोद कुमार,सनातन मांझी,
    सुशीला माड़ी,हवलदार रिकू यादव और गंगा सागर। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी। अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से संथाली समाज के प्रथम ऑडियो कैसेट सिंगर सिमल टुडू एवं समाजसेवी मधुकर सिंह ने उनके आवास पर मुलाकात
    Next Article स्थापना दिवस सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार ने दिए कई बदलाव के दिए संकेत

    Related Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.