आईटीडीए स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: आईटीडीए स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु संबद्ध प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत किया गया।
बैठक में समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों का स्थल जांच पूर्ण मंतव्य के साथ सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं साइकिल वितरण योजना के लिए बीडीओ से समन्वय स्थापित कर प्रखंडवार वितरण कैंप के कैलेंडर तैयार कर अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं बिरसा आवास योजना के अंतर्गत आवास योजना में पूरी पारदर्शिता बरतने साथ ही कोई कोताही नहीं हो, साथ ही कहा कि किसी भी परिस्थिति में योजना का दोहरीकरण ना हो, यह सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमओआईसी से समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन पत्रों को संग्रहित करने एवं मंतव्य के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से समुचित कागजात के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का सप्ताह में एक दिन निरीक्षण अवश्य करेंगे एवं निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
_*इस मौके पर*_ संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

