पूर्व सांसद निरहुआ के निजी सचिव मुकेश राय के पिताजी का निधन 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 21 जुलाई को निकलेगी अंतिम यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, टेल्को: माननीय पूर्व सांसद श्री निरहुआ जी के निजी सचिव एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के सक्रिय सदस्य श्री मुकेश राय के पिताजी श्री प्रभाकर राय का निधन हृदय गति रुकने के कारण 20 जुलाई 2025 को प्रातः 10:25 बजे हो गया। वे 94 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री राय एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके दो पुत्र शामिल हैं। उनका जीवन सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक रहा।

राष्ट्र संवाद परिवार व शुभचिंतकों की ओर से ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनकी अंतिम यात्रा 21 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान K2-12, रोड नंबर-08, आमबगान, टेल्को कॉलोनी से स्वर्णरेखा घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


