राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका: प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के भारत सेवाश्रम संघ शवरनगर में शिक्षिका और प्रभारी रोबिन महाराज के बीच के मामला में ग्राम प्रधान शुशील शवर ने हम तीन शिक्षिका शकुंतला मारडी , मंजूरी मुंडा ,दीपा हेम्ब्रम को बदनाम और हमारी छवि को धुमिल करनें कि कोशिश कि गयी। हम पर जो आरोप लगाए गये है निराघार व बेबुनियाद हैं। अपनी गलतियों को छिपा कर रोबिन महाराज ने अभिभावक एवं ग्रामीणो को गुमराह किया है। जो भी हमारी शिक्षिका के ऊपर ग्रामीण अभिभावक बैठक कर आरोप लगा रहे हैं वो बेबुनियाद हैं। अभिभावक व ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हैं कि आश्रम और स्कूल को सुधारने छात्रोंओ के बेहतर भविष्य के लिए हम संघर्षरत हैं ।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

