राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुर ने कहा है कि मानपुर एवं धीरोल में डायरिया अभी नियंत्रण में है। दूषित जल कुआं का पानी पीने से डायरिया वहां फैला था। जैसा कि जांच रिपोर्ट है। डायरिया एक पाचन समस्या है। व्यक्ति को बार बार पतला पानी जैसा मल त्याग होता है। यह एक लक्षण है न कि स्वयं एक रोग। उन्होंने बताया कि सभी जगह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। सहिया के द्वारा कुआं में भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव मात्रा के अनुसार दिया जा रहा है। स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाने में भी सावधानी बरतें। हमेशा ताजा खाना खाए। अत्यधिक वर्षा होने के कारण पानी दूषित होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पानी को उबालकर पिए। साग बिल्कुल ही नहीं खाएं।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

