नाला स्थित कोल्ड स्टोरेज का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का उपायुक्त का निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारिता विकास समिति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में सहकारिता समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का अद्यतन प्रतिवेदन देने के अलावा संचालित लैम्पस, कोल्ड स्टोरेज आदि की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं को ससमय पूर्ण करें साथ ही लैंपसो में किए जा रहे डिजिटिलाइजेशन की स्थिति के बारे समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने किसानों को जोड़कर स्वावलंबी समिति बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा नाला कोल्ड स्टोरेज में खाद्य वस्तुओं को रखने के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
_*इस मौके पर*_ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

