Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कृषि सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2025 का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कृषि सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2025 का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कृषि सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2025 का हुआ आयोजन

    आज दिनांक 16.07.2025 को संयुक्त कृषि भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2025 का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    _*बढ़ती आबादी के साथ साथ कृषि योग्य भूमि कम हो रही है, तकनीक आधारित कृषि कार्य करें किसान – उपायुक्त*_

    खरीफ कर्मशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि आप सभी अवगत हैं कि जामताड़ा कृषि प्रधान जिला है, ज्यादातर लोग कृषि पर आश्रित हैं। कृषि जीवन का आधार है। इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश हुआ है। कहा कि हमारे देश वेदर वैसा है कि यहां मानसून आधारित खेती होती है। कई बार कम तो कभी ज्यादा बारिश हो जाती है। उन्होंने किसानों को कहा कि बदलते मौसम के अनुसार खेती करें, ताकि कठिनाइयों का सामना न करना पड़ें। वहीं उन्होंने किसानों से मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बारे अवेयर होने उसका लाभ उठाने को अपील किया। कहा कि आत्मा के द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं, आप लोग कृषि कार्यालय में आकर जानकारी लें। उपायुक्त ने कहा कि कृषि वैसा क्षेत्र है जिसकी महानता कभी कम नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ साथ कृषि योग्य भूमि कम हो रही है, इस परिस्थिति में तकनीक का उपयोग करके कम जगह में अधिक उत्पादन करें साथ ही प्रोडक्शन एवं प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाएं। वहीं कहा कि जिला के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ किस प्रकार से कृषि उत्पादन में वृद्धि हो, इस दिशा में अधिकारियों को पहल करने की जरूरत है।

    _*सरकार चला रही किसानों के लिए कई योजना; लाभ उठाएं*_

    उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जिलान्तर्गत कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही है, जिनमें राज्य योजना जैसे बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय, वितरण एवं फसल विस्तार योजना, एग्री क्लीनिक, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला, मृदा स्वास्थ प्रबंधन योजना, कृषि मेला, कार्यशाला, प्रर्दशनी, प्रशिक्षण, भ्रमण प्रोत्साहन, पुरस्कार तथा प्रचार-प्रसार की योजनाएँ आदि हैं। साथ ही केन्द्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन, तेलहन एवं मोटे अनाज), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- प्रति बून्द अधिक फसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पी०एम०-किसान) आदि चलाई जा रही है। वहीं लाइन डिपार्टमेंट के संबंधित अधिकारी के द्वारा कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा सभी 6 प्रखंडों के बीटीएम सहित उप निदेशक आत्मा को कृषि कार्य के निमित्त टैब प्रदान किया गया। साथ ही सांकेतिक रूप से 5 किसानों के बीच उड़द के बीज का वितरण किया गया।

    *_इस मौके पर_* उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, उप निदेशक आत्मा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, बीटीएम सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ
    Next Article शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का होगा आगमन

    Related Posts

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    May 26, 2026

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    May 26, 2026

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.