Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी: आदित्यनाथ समेत नेताओं ने बधाई दी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी: आदित्यनाथ समेत नेताओं ने बधाई दी

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी: आदित्यनाथ समेत नेताओं ने बधाई दी

     

    लखनऊ, 15 जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन के प्रवास के बाद ‘ग्रुप कैप्टन’ शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सकुशल वापसी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा उनकी यात्रा को देश के लिए गौरव का क्षण एवं युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

     

    ड्रैगन अंतरिक्ष यान मंगलवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर एक मिनट पर अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास समुद्र में उतरा। इस तरह शुक्ला (39), कमांडर पैगी व्हिटसन और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की तथा हंगरी के टिबोर कापू की 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी हो गई, जिसमें 18 दिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर बिताए।

    योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पृथ्वी पर आपका स्वागत है।’’

    उन्होंने कहा, ‘ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन को सकुशल संपन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई।’’

     

    योगी ने कहा, ‘‘आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेशवासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत के लिए उत्सुक है।’’

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्ला की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर की और उनके माता-पिता, परिवार एवं देशवासियों को बधाई दी।

    यादव ने यहां एक बयान में कहा, “यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। सभी भारतीयों को शुभांशु शुक्ला पर गर्व है।”

    यादव ने अपनी पार्टी द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा, “यह ऐतिहासिक उपलब्धि परिवार और देशवासियों के लिए गर्व की बात है।”

    भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी शुक्ला की वापसी पर बधाई दी और उनकी उपलब्धि को “देश के सभी लोगों के लिए प्रेरणा” बताया।

     

    कांग्रेस की राज्य इकाई ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि शुक्ला की उपलब्धि ने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शुभांशु का ‘शुभ’ आगमन। अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर, देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के शुभ आगमन पर हृदय से स्वागत एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आपकी यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।’’

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धरती पर आपका स्वागत है- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी।’’

    पाठक ने कहा, ‘‘आज हर भारतीय के लिए गौरव का पल है। अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी धरती पर सकुशल वापस लौट आए हैं। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी देशवासी और विशेष कर उत्तर प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं।’’

     

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत के शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष में विभिन्न अध्ययनों के बाद आज धरती पर सकुशल वापसी की ख़बर ख़ासकर युवाओं को प्रोत्साहित एवं देश को उत्साहित करने वाली है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इस सफलता के लिए लखनऊवासी शुक्ला एवं उनके परिवार समेत देश के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों एवं उनकी संस्थाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि इस प्रकार के अनुभवों से देश के करोड़ों लोगों को ज़रूर लाभ मिलेगा।’’

     

    Sona

    लखनऊ के मूल निवासी शुक्ला की सफलता से पूरे भारत में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और राज्य की राजधानी लखनऊ में गर्व की लहर दौड़ गयी। उनके परिवार, दोस्तों और आम लोगों ने भी इस मिशन को देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

    शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी: आदित्यनाथ समेत नेताओं ने बधाई दी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जीवाड़ा मामले में सीआइडी ने दूसरी बाद दी टंडवा अंचल में दस्तक, मचा हड़कंप
    Next Article बिहार : नीतीश ने समस्तीपुर में 522.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.