Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) को जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी में मिली जिम्मेदारी
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) को जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी में मिली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) को जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी में मिली जिम्मेदारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियुक्ति में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी को जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी (जीआईटीसी) में लोकल टाउन रिप्रेजेंटेटिव के रूप में मनोनित किया गया है।

    इस संबंध में एक आधिकारिक ईमेल के माध्यम से टाटा वर्कर्स यूनियन को जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया है कि यूनियन अध्यक्ष को जीआईटीसी में स्थानीय प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किया गया है। यह नियुक्ति यूनियन अध्यक्ष के पद पर रहते हुए स्वतः प्रभावी मानी जाएगी।

    संजीव चौधरी ने कहा:-

    “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे इंडस्ट्रियल कमेटी में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि श्रमिकों की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना जाए, बल्कि उसका प्रभावी समाधान भी निकाला जाए। हमारा प्रयास रहेगा कि मज़दूर और प्रबंधन के बीच संवाद बेहतर हो, और हर निर्णय में पारदर्शिता हो।”

    ज्ञात हो कि झारखंड सरकार की कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद जीआईटीसी का गठन किया गया है, जो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के स्थान पर काम करेगा। अब जेएनएसी का संचालन जीआईटीसी के अधीन होगा।

    जीआईटीसी में जिले के उपायुक्त, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, और अन्य प्रमुख अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। इस समिति का उद्देश्य टाउनशिप के प्रबंधन और विकास कार्यों में संगठित एवं समन्वित रूप से निर्णय लेना है।

    संजीव चौधरी की इस नियुक्ति को औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे श्रमिकों के हितों की बेहतर प्रतिनिधित्व की उम्मीद की जा रही है।

    टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) को जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी में मिली जिम्मेदारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह मे दर्दनाक रोड हादसे मे माशूम समेत दो की हुई मौत, लोगो ने गिरिडीह धनबाद रोड को जाम
    Next Article 19वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा जिले की बालिका टीम को मिला तृतीय स्थान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.