Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद के नाम से साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट व्हाट्सएप अकाउंट
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद के नाम से साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट व्हाट्सएप अकाउंट

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद के नाम से साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट व्हाट्सएप अकाउंट

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: आज के इस डिजिटल जमाने में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों की गाढ़ी कमाई को एक झटके में चपत लगाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, साइबर अपराधी दूसरे के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, व्हाट्सएप अकाउंट आदि बनाकर बड़े शातिर तरीके से ठगने का प्रयास किया जाता है, दुर्भाग्य से लोग ठगों के झांसे में आ भी जाते हैं। ठीक इसी प्रकार से साइबर अपराधियों के द्वारा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के नाम से फर्जी नंबर +84586171523 के माध्यम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर जिलेवासियों से चैट करने का मामला संज्ञान में आया है।

    मामला संज्ञान में आते ही आज दिनांक 12.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने समस्त जिलेवासियों से अपील किया है कि उक्त फेक अकाउंट से प्राप्त संदेश या किसी प्रकार की राशि की मांग के झांसा में न आएं। उन्होंने कहा कि उक्त व्हाट्सएप अकाउंट उपायुक्त जामताड़ा (श्री रवि आनंद) का नहीं है एवं यह साइबर अपराधियों के द्वारा बनाया गया है।

    उन्होंने कहा कि उपायुक्त के नाम से बने इस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के झांसे में नहीं आएं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी राशि हस्तांतरित ना करें। अगर इस तरह का कोई संदेश प्राप्त होता है, तो साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर समुचित कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिलेवासी अपने विवेक से काम लेते हुए ऐसे संदेश को इग्नोर करें एवं प्रशासन को इसकी सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारठ विधायक उदय शंकर सिंह अबुआ आवास योजना के 288 लाभुकों को कराया गृह प्रवेश
    Next Article समिति ने झारखंड में ऊर्जा की आत्मनिर्भरता संचरण एवं वितरण की व्यवस्था के संबंध में ली पूरी जानकारी

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.