Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए 200 बरसाती, SSP ने बढ़ाया हौसला
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए 200 बरसाती, SSP ने बढ़ाया हौसला

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरसात में भी डटे रहेंगे ट्रैफिक सिपाही

    जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए 200 बरसाती, SSP ने बढ़ाया हौसला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानसून की सक्रियता के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस ने सराहनीय पहल की है। बुधवार को सीनियर एसपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत जिले भर के ट्रैफिक सिपाहियों और अधिकारियों के बीच करीब 200 बरसातियों का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने स्वयं ट्रैफिक कर्मियों को रेनकोट प्रदान करते हुए उन्हें आने वाले दिनों में जिम्मेदारी और सतर्कता से ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “लगातार हो रही बारिश के चलते जलजमाव और जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।”

    एसएसपी ने यह भी कहा कि “बरसात के मौसम में ट्रैफिक सिपाहियों को खुले में खड़े रहकर काम करना पड़ता है, जो एक बड़ी चुनौती होती है। उन्हें हरसंभव सुविधा देना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।”

    इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे। बरसातियों के वितरण के बाद सभी ट्रैफिक कर्मियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

    जिला पुलिस का यह कदम न केवल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों की सुविधा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता को भी दर्शाता है।

    SSP ने बढ़ाया हौसला जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए 200 बरसाती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक,निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article सड़क मरम्मत में लापरवाही: राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम की चेतावनी सही साबित हुई

    Related Posts

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.