उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 08.07.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का औचक निरीक्षण कर अपस्ताल परिसर में साफ सफाई, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की सुविधा के अलावा अस्पताल की अन्य सुविधाओं, डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ सफाई के अलावा पूरे परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अस्पताल में दवाओं आदि की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।

