Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के मातोश्री से नियंत्रित होगी महाराष्ट्र सरकार: देवेंद्र फडणवीस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली के मातोश्री से नियंत्रित होगी महाराष्ट्र सरकार: देवेंद्र फडणवीस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पालघर: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र के गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार मुंबई के मातोश्री से नहीं, बल्कि दिल्ली के मातोश्री से नियंत्रित होगी. फडणवीस की इस टिप्पणी को स्पष्ट रूप से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर चुटकी के रूप में देखा जा रहा है. पालघर जिला परिषद के चुनाव अभियान के दौरान फडणवीस ने मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार मुंबई के उपनगर में स्थित उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री से नहीं, बल्कि दिल्ली के मातोश्री से नियंत्रित होगी.फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान पर भी तंज कसा कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता बाला साहेब ठाकरे से वादा किया था कि वो शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे. उन्होंने कहा, अगर बाल ठाकरे को पता चलेगा कि चुनाव के बाद शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ चली गई है, तो वो स्वर्ग में रो रहे होंगे. उन्होंने शिवसेना पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. फडणवीस ने लोगों से उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को आगामी पालघर जिला परिषद चुनाव में करारा जवाब देने की अपील की.बीजेपी नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना ने हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अपशब्द कहने वालों के साथ समझौता कर लिया. उन्होंने पूछा कि अंदरूनी कलह वाली उद्धव ठाकरे नीत सरकार कितने दिन चलेगी? फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने न सिर्फ जनादेश के साथ विश्वासघात किया, बल्कि चुनाव पूर्व सहयोगी बीजेपी के साथ भी विश्वासघात किया है. बता दें कि दोनों पार्टियों (बीजेपी-शिवसेना) ने विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिपब्लिक डे परेड में नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, केंद्र ने खारिज किया प्रस्ताव
    Next Article 19 जनवरी को भारी संख्या में बच्चों को दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.