Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “बीच सड़क पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “बीच सड़क पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप”

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “बीच सड़क पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रघुनाथपुर सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में घरेलू कलह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और उसकी दूसरी पत्नी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा। यह घटना राहगीरों के कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    महिला की पहचान खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) संचिता दास के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में वह अपने पति जितेंद्र नाथ दास और एक अन्य महिला को पीटती नजर आ रही हैं।

    संचिता दास ने नीमडीह थाना में आवेदन देकर पति जितेंद्र के अलावा जेठ उत्तम कुमार दास और ससुर विवेकानंद दास के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, तथा जबरन घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    संचिता का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है। इस घटना से स्थानीय लोगों के बीच चर्चा गर्म है और समाज में गहरी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नीमडीह थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की विधिवत जांच की जा रही है।

    "बीच सड़क पर पति की पिटाई वीडियो वायरल — CHO संचिता दास ने लगाये गंभीर आरोप"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी सपना सोना बनीं जरूरतमंदों की मसीहा, 200 लोगों को कराया भोजन
    Next Article सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा

    Related Posts

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2026

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.