Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश को कुछ दिन पाकिस्तान में बिताने चाहिए: स्वतंत्र देव सिंह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अखिलेश को कुछ दिन पाकिस्तान में बिताने चाहिए: स्वतंत्र देव सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख को पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को समझने के लिए एक महीने तक वहां रहना चाहिए. उन्होंने एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने के लिए यादव को आड़े हाथों लिया. सिंह ने यह भी कहा कि संशोधित नागरिकता कानून गरीबों के खिलाफ नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रही हैं.राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा, अखिलेश को एक महीने तक पाकिस्तान में रहना चाहिए और हिंदू मंदिरों में पूजा करनी चाहिए, तब उन्हें समझ में आएगा कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर कैसे अत्याचार हो रहे हैं. इससे पहले यादव ने 29 दिसंबर को कहा था कि राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) देश के गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं, और वह एनपीआर का फार्म नहीं भरेंगे. सिंह ने वृंदावन स्थित एक गौशाला में कहा, एनपीआर में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि इसमें आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देने जैसे आसान विकल्प हैं.उन्होंने यादव पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज करने और परिवार को आगे बढ़ाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह लोगों को सीएए के बारे में गुमराह करना चाह रही हैं. उन्होंने कहा कि सीएए गरीबों के हित में है और इसलिए इस पर स्वस्थ राजनीति होनी चाहिए.गौातलब है कि सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान करता है, जिन्होंने इन तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना किया है. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पाकिस्तान में उत्पीड़न का सामना करने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएए पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रुख के चलते न तो हिंदू उन्हें वोट देंगे और न मुसलमान. उन्होंने इन दलों के नेताओं और जेएनयू तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को सीएए पढ़ने की सलाह दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर , नए साल पर आम आदमी को झटका
    Next Article डार्क मोड से पेमेंट तक, नए साल में मिलेंगे कई फीचर्स; कुछ फीचर्स एडवांस करने की जरूरत

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.