जमशेदपुर: अमूल गोदाम में भीषण आग, साजिश की आशंका
आग हादसा या साजिश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत NH 33 पर सिमुलडांगा स्थित अमूल कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के लगे भीषण आग पर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है आग इतनी भीषण थी कि टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की 8 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया. गोदाम के मालिक दीपक खेमका ने ऑफ द रिकॉर्ड दस करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा किया है.

बताया जाता है कि इस गोदाम में आमूल कंपनी के प्रोडक्ट्स रखे जाते थे और यहीं से समूचे कोल्हान में सप्लाई किया जाता था. इधर पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता ने इस आग लगी के पीछे साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि जितने बड़े क्षेत्र में यह गोदाम है उस हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम नहीं है. उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है. मालूम हो कि गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित यह गोदाम करीब एक एकड़ जमीन में फैला है.

