रिपोर्ट सिराज अंसारी जामताड़ा
जामताड़ा | ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ जामताड़ा इकाई की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से एक एंबुलेंस की मांग की गई है। इस दौरान महासंघ के सदस्यों ने बताया कि सड़क हादसों के समय घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता है, जिससे कई बार जान बचाना मुश्किल हो जाता है। महासंघ के राज्य सचिव शरीफ अंसारी ने कहा, “हमारे जिले में कई ड्राइवर साथी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे में हम मंत्री से निवेदन करते हैं कि महासंघ को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए।” वहीं, जैनुल आबिदीन ने कहा, “अगर हमें एंबुलेंस मिल जाती है तो सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।” इस अवसर पर जैनुल अंसारी, विकास मंडल, बबलू मिर्जा, सिराज अंसारी (ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ मीडिया प्रभारी) समेत बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे।

