Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

    दिनेश कुमार ने कहा- काले अध्याय के रूप में दर्ज होगी अबुआ सरकार की तानाशाही

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से जुटे आदिवासी समाज के लोगों और शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग से पूरे झारखंड में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को आदिवासी अस्मिता और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया।

    पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे झारखंड के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को ‘अबुआ सरकार’ कहती है, वही सरकार आज झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक गौरव को कुचलने पर उतारू है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान
    Next Article दलमा क्षेत्र से आदिवासियों एवं अन्य परंपरागत वननिवासियों को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ हज़ारों की हुंकार

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.