नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी प्राचार्य विनोद खावड़े को कुंडहित पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय कुंडहित के प्राचार्य विनोद खावड़े को 24 घंटे के अंदर सोमवार को कुंडहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राचार्य को जेल भेजा जा रहा है। विनोद खावड़े पर आरोप है कि उन्ही के स्कूली बच्ची द्वारा उन पर एक गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि वह नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। इसी को लेकर रविवार को विद्यालय के सामने नाला दुमका मुख्य मार्ग को आकर्षित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा, अंचलाधिकारी सीताराम महतो के समझाने बुझाने पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम को हटाया था। वहीं पुलिस प्रशासन के इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य के प्रति सराहना की है।
