Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे चलंत भोजनालय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा की। उन्होंने  बताया कि आगे से इस कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। 30 जून तक 4000 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है।

    गौरतलब है कि चलंत भोजनालय कार्यक्रम के अंतर्गत 5 रूपये का शुल्क लेकर जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रत्येक दिन अलग अलग मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें सोमवार को चावल, दाल, हरी सब्जी, अचार दिया जाता है। मंगलवार को चावल, दाल, आलू सोयाबीन की सब्जी,अचार दिए जाते हैं तो बुधवार को चावल, दाल, हरी सब्जी, अचार दिए जाते हैं।  बृहस्पतिवार को चावल, कढ़ी, आलू-सोयाबीन की सब्जी,अचार दिए जाते हैं तो शुक्रवार को चावल, दाल, आलू-चना की सब्जी, अचार तथा शनिवार को खिचड़ी,  अचार और पापड़ शामिल रहता है। रविवार को भोजनालय बंद रहता है।

    ज्ञात हो कि चलंत भोजनालय कार्यक्रम की शुरूआत विगत 4 जून को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा में हुई थी। चलंत भोजनालय की गाड़ी कदमा बाजार के सामने खड़ी होती है। दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक जो भी जरूरतमंद आते हैं, उनसे 5 रूपए का शुल्क लिया जाता है और भरपेट भोजन कराया जाता है।

    चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article जिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो जवाहर नगर के निवासियों की मदद

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.