शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बक्शा एसईसीएल गेवरा के सिविल अधिकारियों ने,सामने आया भ्रष्टाचार
राष्ट्र संवाद कमाल अहमद
ग्राम विजयनगर में 85 लाख में बन रहा स्कूल की बिल्डिंग में भ्रष्टाचार
एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की लत के भेंट चढ़ा शिक्षक का मंदिर
गेवरा/कोरबा:- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड गेवरा क्षेत्र के ग्राम विजयनगर में सीएसआर फंड से करीब 85 लख रुपए की लागत से बन रहा स्कूल की बिल्डिंग में भ्रष्ट्र अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्कूल की छत में एस्टीमेट के हिसाब से सरिया नहीं लग रहा है।वह कम एम एम यानी पतला सरिया का उपयोग किया जा रहा है।

एस्टीमेट से हटकर मटेरियल लगाना इससे यह स्पष्ट होता है की निर्माण कार्य के नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है,और भविष्य में बच्चों के जान से खिलवाड़ की पूरी तैयारी की जा रही है जो गलत है सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है। अगर विजयनगर गांव के लिए बन रहा स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कमजोर कराया जाता है तो भविष्य में यह जानलेवा साबित हो सकता है। विजयनगर के ग्राम वासियों का कहना है

और उनकी मांग है कि इसकी जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। भ्रष्ट अधिकारियों की भ्रष्टाचार से हमेशा सालों साल गेवरा इसका भुक्त भोगी है। देखना यह होगा कि एसईसीएल प्रबंधक इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता

,और इस क्षेत्र में फिलहाल जितना भी कार्य प्रगति पर है,उसकी गुणवत्ता की जांच करता है या नहीं। अगर सही से जांच हो जाए जितना भी सिविल कार्य प्रगति पर है या कुछ दिन पहले कार्य खत्म हुए हैं सब में भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा।

