Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लगाए गए शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, भाजपा ने सरयू राय समर्थकों पर लगाया आरोप
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लगाए गए शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, भाजपा ने सरयू राय समर्थकों पर लगाया आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लगाए गए शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने किया छतिग्रस्त, भाजपा ने सरयू राय समर्थकों पर लगाया आरोप,

    ● सांसद के नेतृत्व में जमकर हुआ विरोध, थाने में की गयी लिखित शिकायत

    निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा पूरे किये गए कई योजनाओं के शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके पीछे जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा संपोषित अपराधकर्मियों और गुंडों का हाथ बताया है। बर्मामाइंस के कंचननगर में बने अटल सामुदायिक भवन के बाहर लगे शिलापट्ट को बीते रात छतिग्रस्त कर दिया गया है वहीं टेल्को थानांतर्गत जेम्को में भी सड़क उद्घाटन के शिलापट्ट को तोड़ा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही मामलों को लेकर बर्मामाइंस और टेल्को थाने में लिखित शिकायत करते हुए संलिप्त लोगों पर कार्यवाई की माँग की है। इधर शिलापट्ट तोड़े जाने की सूचना मिलते ही रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो मौके स्थल पर पहुंचें। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा साथ ही चेताया कि घटिया राजनीति करने वालों पर कानूनी कार्यवाई की जायेगी। इस मामले में सांसद विद्युत वरण महतो की अगुआई में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ और दोषियों पर कार्यवाई की मांग भाजपाईयों द्वारा की गयी। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बीते 23 दिसंबर की शाम से ही शहर में अपराधियों की सक्रियता बढ़ी है। वहीं जमशेदपुर पूर्वी में विधायक सरयू राय संपोषित गुंडे समर्थकों द्वारा भाजपा के झंडे जलाने, पोस्टर फाड़ने समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लगाये गए शिलापट्ट को छतिग्रस्त करने के अनेकों मामले सामने आए हैं। यह जानबूझकर सोची समझी षड्यंत्र मारपीट के लिए उकसाने की मंशा प्रतीत हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्बंधित मामलों की शिकायत थानों में दी गयी है और सोमवार को जिला उपायुक्त से मिलकर इन घटनाओं के आशय में ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर उचित कार्यवाई की माँग की जायेगी। मामले में सांसद विद्युत वरण महतो ने भी तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महज शिलापट्ट तोड़ने से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास कार्य बंद नहीं होने वाले हैं। विकास विरोधी लोगों ने साजिश के तहत शिलापट्ट को नुकसान पहुंचाया है। समय आने पर यहाँ की जनता ऐसे लोगों का हिसाब करेगी। इस तरह शिलापट्ट को तोड़ने वाले खुद के मानसिक विक्षिप्त होने का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है,प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, गुरदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, राकेश सिंह, विमलकांत झा, मीना देवी, रामदुलारी देवी, सतबीर सिंह सोमू, दीपक झा, पप्पू मिश्रा, संतोष ठाकुर, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, बलवंत सिंह, शैलेंद्र राय, सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र रजक, राकेश राय, अशोक समन्ता, साहिल गुप्ता, कमलेश साहू, मोंटी अग्रवाल,लक्ष्मी यादव,ममता कपूर,विराट कुमार,रितेश झा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पत्‍थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर से देशद्रोह का केस वापस
    Next Article असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के मुख्य दरवाजा एवं प्रांगण में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने पर दो गुटों के बीच हुआ तनाव,पदाधिकारीयों ने पहूंचकर स्थिती को किया काबू

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.