Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस

    Aman KumarBy Aman KumarJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस

    आमजन की जमीन से जुड़ी समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को भूमि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित समाधान प्रदान करना है ताकि अनावश्यक विवाद की स्थितियों से बचा जा सके।

    अब तक जिले में भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत कुल 428 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है, जिनमें से 284 मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया है। आज आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों में से लगभग 50 प्रतिशत मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली।

    इस शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन संबंधित थाना क्षेत्र के अंचल अधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, अंचल निरीक्षकों तथा पुलिस पदाधिकारियों की सहभागिता से टीम बनाकर मामलों की संयुक्त जांच और निष्पादन सुनिश्चित कर रहा है। यह एक समन्वित प्रयास है, जो पुलिस एवं राजस्व विभाग के तालमेल से विवादों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

    उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भूमि विवाद समाधान दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करें, साथ ही प्रत्येक मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर समाधान करें। आम नागरिकों से अपील है कि भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु अपने नजदीकी थाना में आयोजित होने वाले गुरुवार के शिविरों में भाग लें और दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठाएं।

    थाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार झारखण्ड इनकम टैक्स एम्प्लोयी फेडरेसन ने लंबित मांगो को लेकर शुरू किया आंदोलन
    Next Article राज्य में पेसा कानून की उदासीनता पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बोला हमला

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.