जादूगोड़ा पुलिस ने दिलखुश गोप को गांजा बेचते पकड़ा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा. नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान दूडकु गांव निवासी दिलखुश गोप को गांजा बेचते पकड़ा गया। उसके घर से 312 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जादूगोड़ा थाना में कांड संख्या 37/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जादूगोड़ा में युवा वर्ग गांजा के नशे की चपेट में है। तिलाईटांड़ ,धर्मडीह,, सीताडांगा,, रखाकॉपर, रखा माइन्स और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गांजा बेचने वालों का अड्डा बन गया है। यहां कई लोग गांजा पीते हैं। इससे युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यूसीएल कॉलोनी के शिव मंदिर, नदी घाट और रात के समय कई जगहों पर युवक गांजा पीते हैं। इन जगहों पर रोजाना मारपीट और झगड़े होते हैं। अवैध शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
भाटीन, राजदोहा, कुलड़िहा,, ईंटा भट्ठा, धर्म डीह , तिरिलघुटु , मचूआ,जैसे इलाकों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस ने कई बार छापेमारी कर अवैध भट्टियां तोड़ी हैं। इसके बावजूद शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पाई है।
कई युवाओं के द्वारा ब्राउन शुगर का भी नशा किया जाता है बाहर से आकर लोग यहां ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहे हैं इसकी सप्लाई मुसाबनी, घाटशिला और जमशेदपुर के अपराधी किस्म के युवाओं के द्वारा किया जाता है ,अवैध नशे के कारोबार में कई महिलाएं भी शामिल हैं जिनको पकड़

