Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ’
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य

    ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार, 22 जून को प्रात: 10 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र – छात्राओं के लिये त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुई । जिसमें नगर के 21 विद्यालयों से कुल 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
    कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जलन, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति की मार्गदर्शक डाॅo रागिनी भूषण , नीलिमा पाण्डेय , कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । प्रतियोगिता के पूर्व प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। तदुपरांत चुनिंदा छह दलों के बीच पांच राउण्ड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई । प्रतियोगिता का संचालन अरुणा भूषण शास्त्री, सूरज सिंह राजपूत एवं पुनम महानंद ने किया ।
    प्रतियोगिता के उपरांत परिणाम घोषित कर दी गई, जो इस प्रकार है-

     

     

    प्रथम – ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस
    प्रथम – डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
    द्वितीय – श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
    तृतीय – केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइन्स
    प्रोत्साहन – जूस्को स्कूल, साउथ पार्क
    प्रोत्साहन – भारत सेवाश्रम संघ, प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड

    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये ।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य समिति के डाॅo रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅo अशोक पाठक स्नेही, सुरेश चन्द्र झा, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo अजय कुमार ओझा, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, राजेन्द्र साह राज, मनीष सिंह वंदन, सूरज सिंह राजपूत, क्षमाश्री दूबे, निशांत सिंह, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, हरभजन सिंह रहबर प्रमुख रहे । मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनकल्याण संघर्ष समिति बागुनहातु  में बैठक,सर्वसम्मति से 8 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत
    Next Article वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा

    Related Posts

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    October 20, 2026

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.