Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    वन विभाग ने गोकुल नगर, मिर्जाडीह समेत अन्य इलाके में क़रीब 350 घरों को तोड़ने का आदेश दिया है. बताया गया कि इको सेंसिटिव जोन है, इसी वजह से यह कार्रवाई की जा रही है. अब सवाल यह है कि क्या कार्रवाई सिर्फ क्षेत्र के ग़रीबों के लिए ही है. इसी क्षेत्र में कई अमीरों के घर, बड़े-बड़े होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान कई अन्य स्थायी स्ट्रक्चर बना हुआ है. लेकिन, इनके लिए विभाग ने आंखों पर पट्टी बाँध लिया है. अमीर आगे बढ़े, व्यापार करें किसी को कोई दिक़्क़त नहीं. लेकिन सिर्फ़ चुन-चुन कर ग़रीबों के घरों को तोड़ना कहाँ का न्याय है साहब !

     

     

    क्रूरता की बानगी को भी वन विभाग ने पार कर दिया. संवेदनहीनता की भी एक सीमा होती है, हद तो तब हो गई कि वन विभाग ने मानसून की भारी बारिश के बीच भी बुलडोजर से घरों को तोड़ दिया. ये नहीं चलेगा. माननीय विधायक सरयू राय के निर्देश पर इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा. विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह द्वारा इस मुद्दे पर जनआंदोलन किया जाएगा. रविवार को क्षेत्र का दौरा कर लोगों के दुख-दर्द को जाना. लोगों में वन विभाग के प्रति काफ़ी आक्रोश देखा गया.
    इस मौके पर जदयू नेता भवानी सिंह वीरू सिंह वैभव सिंह राजा शेख और विभाजित संख्या में बस्ती वासी उपस्थित है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ’
    Next Article भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.