Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू होने के कारण कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया दुर्व्यवहार: अख्तर
    Breaking News Headlines राजनीति

    हिंदू होने के कारण कनेरिया के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया दुर्व्यवहार: अख्तर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराची: पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आरोप लगाया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था. अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट लिये. शोएब ने पीटीवी स्पोटर्स पर गेम ऑन है कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा, मेरे कैरियर में मैंने टीम के दो तीन खिलाड़ियों से लड़ाई भी की जब वे क्षेत्रवाद पर बात करने लगे थे.कौन कराची से है, कौन पंजाब से या कौन पेशावर से , ऐसी बातें होनी लगी थी. क्या हुआ अगर कोई हिंदू है, वह टीम के लिये अच्छा खेल रहा है. शोएब ने कहा, वे कहते थे सर ये यहां से खाना कैसे ले रहा है. उन्होंने कहा, उसी हिंदू ने इंग्लैंड के खिलाफ हमें टेस्ट जिताया. वह अगर पाकिस्तान के लिये विकेट ले रहा है तो उसे खेलना चाहिये. हम कनेरिया के प्रयास के बिना शृंखला नहीं जीत सकते थे, लेकिन बहुत लोग उसे इसका श्रेय नहीं देते. कनेरिया को 2009 में डरहम के खिलाफ एसेक्स के लिये खेलते हुए मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पाट फिक्सिंग का दोषी पाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्य एवं गगनयान समेत 2020 में दस सैटलाइट मिशन लॉन्च करेगा इसरो
    Next Article जोरिया के अधूरा पुल अब तक नही हो सका पूरा

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.