भारी बारिश से चारों और पानी ही पानी l खेत -खलिहान से लेकर घरों में घुसा पानी
बिजली कटने से नहीं मिल रहा पीने का पानी l लोगों का घरों से निकलना हुआ मुहाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला में मंगलवार की शाम से लगातार हो रही बारिश से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गुरुवार को फुलडुंगरी चौक स्थित दर्जन दुकान में 2 फीट से अधिक पानी जमा हो जाने से दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ ।शंकर बीज भंडार का सैकड़ों बोरा धान बीज पानी में डुबा हुआ है। पास के ही दुकान जलमग्न हो गया है। दुकानदारों का आरोप है कि हाल ही में फुलडुंगरी चौक से गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज तक बनाई गई सड़क की ऊंचाई बढ़ जाने के कारण दुकान के अंदर पानी घुस जा रहा है, इतना ही नहीं फुलडुंगरी चौक के समीप
बना कलभट्ट को फोरलेन बनाने के समय एनएचएआई द्वारा बंद कर दिए जाने बरसात का पानी निकलना बंद हो गया। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रेम नगर गांव के लोगों का घर से निकलना हुआ बंद, वन विभाग कार्यालय डूबा
घाटशिला प्रखंड के पावड़ा पंचायत एवं काशिदा पंचायत से सटा गांव प्रेम नगर के चारों ओर सड़क से लेकर खेत में पानी भर जाने से गांव के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पानी कम होने पर घर से निकाल पाएंगे।
तेज बारिश के कारण धरमबहाल फुलडूंगरी एवं पावड़ा गांव में बुधवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इस क्षेत्र के लिए कॉलेज रोड में लगा 200 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद गुरुवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर मरमत को लेकर विद्युत विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। मुहल्ले के लोग पीने के पानी को लिए तरस रहे हैं।

