कानूनी क्षेत्र मे झारखंड को सभी तरह से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि कानून के क्षेत्र में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है l
श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ईमेल भेजकर झारखंड में स्पेशल कोर्ट के तहद सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में स्पेशल पी पी की नियुक्ति संबंधित जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन के अनुभवी और विषय के जानकार अधिवक्ताओं के बीच से करने का आग्रह किया है l
श्री शुक्ल ने जमशेदपुर में सी बी आई और निगरानी कोर्ट स्थापित कराने के साथ साथ मानवाधिकार एक्ट कोर्ट, पर्यावरण एक्ट कोर्ट,अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति कोर्ट, तथा बाल अधिकार कोर्ट की स्थापना कराने का आग्रह भी किया है l

