Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़ंगाझार वन उद्यान बना नवयुवक नशेड़ियों का सुरक्षित शरणस्थली, भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खड़ंगाझार वन उद्यान बना नवयुवक नशेड़ियों का सुरक्षित शरणस्थली, भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की

    Aman KumarBy Aman KumarJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खड़ंगाझार वन उद्यान बना नवयुवक नशेड़ियों का सुरक्षित शरणस्थली, भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की

    – एसएसपी ने दिया आश्वासन, डीसी व डीएफओ से पार्क की व्यवस्था सुधारने की माँग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। घोड़ाबंधा स्थित खड़ंगाझार वन उद्यान पार्क, जो गोविंदपुर थाना एवं आंशिक टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इन दिनों नशे के आदी नवयुवकों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय जनता और श्रद्धालु इस पार्क में हो रही नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों से त्रस्त हैं।

    इस गंभीर सार्वजनिक मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने सार्वजनिक हित में उठाया है। उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट कर जिला प्रशासन को इस प्रकरण की जानकारी दी और तत्काल संज्ञान लेने की अपील की। इससे एक दिन पूर्व उन्होंने एक गोपनीय पत्र के माध्यम से उपायुक्त, वन क्षेत्र पदाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक को संबोधित कर विस्तृत जानकारी दी थी।

    पार्क से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ इस प्रकार हैं:

    – शाम 7 बजे के बाद बाहरी क्षेत्रों के नवयुवकों का पार्क में धड़ल्ले से प्रवेश

    – ब्राउन शुगर, शराब, गांजा, सिगरेट जैसे मादक पदार्थों का खुलेआम सेवन

    – कन्फूटा मैदान की टूटी बाउंड्री से अवैध प्रवेश

    – पार्क में स्थापित सामग्रियों की तोड़फोड़ और क्षति

    – पार्क परिसर में स्थापित लाइटें ट्रांसफार्मर और विद्युतिकरण के अभाव में एक साल से बंद

    – पार्क परिसर में किसी भी सुरक्षा कर्मी या फॉरेस्ट गार्ड की अनुपस्थिति एवं CCTV कैमरा का अभाव.

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने स्पष्ट कहा कि “सिर्फ पार्क बना देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। उसका रखरखाव और सुरक्षा भी वन प्रशासन का उत्तरदायित्व है।” उन्होंने डीसी से अनुरोध किया है कि पार्क में जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाए और वन विभाग की ओर से समुचित निगरानी सुनिश्चित हो।

    इस संबंध में एसएसपी पीयूष पांडेय तथा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने अंकित आनंद को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही टेल्को और गोविंदपुर थाना को निर्देशित किए जाने की बात कही है कि वे संयुक्त रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाएँ।

    अंकित आनंद ने माँग की है कि:

    1. प्रतिदिन शाम 7 बजे के बाद औचक छापेमारी हो

    2. पीसीआर वाहन एवं टाइगर मोबाइल से नियमित गश्ती की व्यवस्था हो

    3. शिव मंदिर समिति के सहयोग से निगरानी तंत्र मजबूत किया जाए

    4. वन विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए और लाइटिंग व CCTV कैमरा की समुचित व्यवस्था हो

    5. वन प्रशासन उद्यान परिसर के लिए 24 घंटे निगरानी हेतु स्थाई सुरक्षाकर्मी की प्रतिनियुक्ति करे.

    स्थानीय लोगों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो यह सुंदर वन उद्यान भविष्य में एक बड़े अपराध स्थल में भी तब्दील हो सकता है।

    खड़ंगाझार वन उद्यान बना नवयुवक नशेड़ियों का सुरक्षित शरणस्थली भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार ओसेल के चालकों को दुर्घटना के लिए उकसाने का आरोप अख्तर पर ग्रामीणों ने लगाया
    Next Article “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष”विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन

    Related Posts

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    August 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, चढ़ावा चोरी कांड के बाद पालक पद से भैयाजी जोशी की भी हुई छुट्टी

    विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.