मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल में विशेष चर्चा।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुन्दरनगर मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल एवं पोटका विधानसभा कि पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा बुलुरानी सिंह,जिला परिषद कुसुम पूर्ति,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा एवं पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रों उपस्थित रहे।कार्यक्रम शुरुआत के पहले विगत दिनों अहमदाबाद एवं बाबा केदारनाथ में विमान हादसे में मारे गये सैकड़ो लोगों को एक मिनट मौन रखकर दी गयीं श्रद्धांजलि….
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प सभा के जिला सह संयोजक अलोक बाजपेयी,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी प्रदीप मुख़र्जी,भारती देवी, सोमनाथ चक्रवर्ती,गीता सिंगारी,भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा,राजनारायण सिंह,दूधनाथ सिंह,सैलेन्द्र सिंह,संतन ओझा,भवानी प्रसाद, अजित मिश्रा,ऋषव सिंह, राकेश मिश्रा,तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, प्रियंका अग्रवाल, सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

