वीर शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोषाफलिया गांव में सोमवार को बहरागोड़ा के वीर शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस मनाया गया। गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित की गई। सुबह वीर शहीद गणेश हांसदा के घर में पूजा अर्चना की गई ततपश्चात बांसदा चौक में स्थापित की गई गणेश हांसदा के मूर्ति पर शहीद के पिता सुबदा हांसदा, माता कापरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चाँद,प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, सीओ राजा राम सिंह मुंडा, भूतपूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद, पूर्णापानी पंचायत के मुखिया पानसरी हांसदा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय गिरी, बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा, डी के सिंह, ग्रामीण आदि ने शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक पर माला और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. शाम को कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है.

