टाटा कंपनी के अंदर हादसा ,सुनील कुमार सिंह की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट में एक दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के सासाराम के निवासी थे और जमशेदपुर के बारिडीह श्रीनाथ अपार्टमेंट मे रहता था, मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार सिंह RITES Pvt. Ltd. के तहत प्लांट के कूलिंग टैंक वेस्ट मर्चिंग यार्ड में काम कर रहे थे। हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है, जब वे अपने कार्य के दौरान अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए। टाटा स्टील प्लांट में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, 14 महीने पहले शादी हुई थी, एक 3 महीने कि बेटी है, परिवार और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है, और बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है ज्ञात हो कि कंपनी के कैंपस के अंदर ट्रेन की चपेट में आया टाटा स्टील कर्मचारी सुनील कुमार सिंह, जिसके बाद आनन फानन में टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद टीएमएच अस्पताल पहुंचे टाटा स्टील के कई अधिकारी और यूनियन अध्यक्ष, परिवार के लोगों ने लापरवाही का लगाया आरोप लगा रहे है, मृतक परिवार और टाटा स्टील अधिकारियों में हो रही है वार्ता, बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी

