बगैर नौकरी मुआवजा दिए गुपचुप तरीके से कार्य को रैयतों ने रोका
आम्रपाली में फर्जीवाड़ा फर्जी एग्रीमेंट करके जिनी कंपनी से कार्य करा कर जमीन लूटने का आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: जिले के टंडवा में संचालित आम्रपाली को परियोजना में फर्जीवाड़ा और जमीन घोटाले सुर्खियों में रहने बाद भी आम्रपाली प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से निजी कंपनियों से कार्य कराया जा रहा है। जिसका भनक लगते रैयतों मोके पर पहुँच कर विरोध करते हुए उक्त कार्य को रोक दिया है। रैयत प्रमोद सिंह ने कहा खाता 30 प्लाट 629 में आम्रपाली प्रबंधन द्वारा नाही नौकरी दिया गया ना ही
मुआवजा इसके वावजूद गुपचुप तरीके से एक निजी कंपनी द्वारा उक्त जमीन पर सड़क बनवा दिया जा रहा था। जिसका भनक लगते कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य को रोक कर नौकरी मुआवजा का मांग किया। जिसके बाद कार्य कर रहे कंपनी के मैनेजर द्वारा धमकी देकर कार्य करने की बात कही गई। कंपनी मैनेजर द्वारा कहा जाता है कि आम्रपाली जीएम द्वारा बोला गया है। जबकि जिला प्रशासन के उक्त जमीन पर कार्य करने का आदेश भी नहीं है। और ना ही उक्त जमीन पर आम्रपाली प्रबंधन द्वारा नौकरी मुआवजा भी नहीं दिया गया है। आम्रपाली में कोई नियम कानून का चीज नही है। यहां पर कार्य करने आए कंपनियों द्वारा रैयतों को डरा धमकाकर उग्रवादि केस में फंसा देने के बाद कही जाती है। रैयत प्रमोद सिंह ने सिमरिया एसडीओ से कार्रवाई की मांग किया है।

