संस्कृति फाऊंडेशन चार वर्षों से निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान कर रही हैं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था ने सीतारामडेरा अंतर्गत स्लैग बस्ती में 200 बच्चों को स्टोरी बुक वितरण किया गया, 4 वर्षों से लगातार, पुस्तक वितरण अभियान चला रही है, संस्कृति फाऊंडेशन के अध्यक्ष सह संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि हम सबके लिए यह चिंता का विषय है कि आज समाज में पुस्तक पढ़ने की रुचि निरंतर कम होती जा रही है। सभी का ध्यान डिजिटल मीडिया की तरफ अधिक होता जा रहा है। इससे हमारे बच्चों एवं विद्यार्थियों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए संस्कृति फाऊंडेशन संस्था ने यह निर्णय लिया है हम सभी पुस्तकें निशुल्क सलम एरिया बच्चों तक पहुंचाएंगे। ताकि बच्चों में पुस्तकें पढ़ने के प्रति रुचि पैदा हो।, संस्था से मौजूद थी रेनू शर्मा, पूजा अग्रवाल, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थी

